खुटौना (मधुबनी) । प्रखंड की वासुदेवपुर पंचायत की मुखिया विमला देवी
के खिलाफ वर्ष 2007/08 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य में वित्तीय अनियमितता करने के आरोप में लौकहा थाना में कांड सं. 20/08 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रसून कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पंचायत सचिव जीवनाथ मिश्र, कनीय अभियंता प्रकाश कुमार तथा प्रखंड के सहायक अभियंता को सह आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, अंधरीबांध से गुमराही पोखर तक एक लाख 70 हजार रुपये की प्राक्कलित राशि से नाला उड़ाही के कार्य की पंचायत के कुछ लोगों की शिकायत पर दोबारा नापी कराने पर उसे मात्र 96 हजार रुपये का बताया गया है। सूत्रों के अनुसार उक्त अवधि में प्रखंड के सहायक अभियंता के पद पर जवाहर प्रसाद भगत के कार्यरत रहने की जानकारी मिली है।

No comments:
Post a Comment